सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हर व्यक्ति आदत का गुलाम होता है लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

हर व्यक्ति आदत का गुलाम होता है

समय के प्रबंधन का सबसे शक्तिशाली साधन गतिविधियों की दैनिक सूची है। यह आपके दिन का नक्शा या ब्लूप्रिंट है, जिसे आप खुद बनाते हैं। समय के प्रबंधन में माहिर लोग कागज़ पर सोचते हैं और गतिविधियों की दैनिक सूची के अनुसार काम करते हैं। जिस तरह पायलट हर उड़ान भरने से पहले जाँचसूची का इस्तेमाल करता है, उसी तरह सफल एक्ज़ीक्यूटिव भी हर दिन शुरू करने से पहले 'कार्यसूची' बनाने में कुछ मिनट लगाता है। सूची बनाने का सबसे अच्छा समय एक रात पहले होता है, ताकि आपका अवचेतन मन आपके सोते समय भी आपकी सूची पर काम कर सके। सुबह जागने पर आपके मन में अक्सर ऐसे ज्ञान और विचार होंगे, जिनसे आप अपनी सूची के कुछ सबसे महत्त्वपूर्ण लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। हर दिन के अंत में सबसे आखिरी चीज़ यह करें कि अगले दिन की योजना बना लें। पचास से ज्यादा बेहद सफल कॉरपोरेट एक्ज़ीक्यूटिव्ज़ का अध्ययन किया गया। इनमें से 49 एक्ज़ीक्यूटिव्ज़ का कहना था कि उनके हिसाब से समय के प्रबंधन का सर्वश्रेष्ठ साधन नोटपैड है, जिस पर वे काम शुरू करने से पहले हर वह चीज़ लिख लेते हैं, जो उन्हें करनी है। कई लोग रात को करवटें बदलते रहते हैं, ताक