सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

समूह बनाने की योग्यता लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

लीडर पैदा नहीं होते, बल्कि बनते हैं,

आज हम बात करने वाले हैं कि लीडर पैदा नहीं होते, बल्कि बनते हैं,  हम यह जानते हैं कि अगर आप जल्दी से एक्ज़ीक्यूटिव बनना चाहते हैं या अपने क्षेत्र में शिखर पर पहुँचना चाहते हैं, तो आपमें चैंपियन टीम बनाने की योग्यता होनी ही चाहिए। यह स्त्री-पुरुषों का ऐसा समूह बनाने की योग्यता है, जो महान चीजें हासिल करने के लिए सौहार्दपूर्ण ढंग से मिलकर काम कर सके।   विजेता टीम बनाने की सात कुंजियाँ :  1. स्पष्ट कोचिंग और नेतृत्व। हर व्यक्ति जानता है कि निर्णय कौन लेता है। एक कोच होता है और सबको पता होता है कि बॉस कौन है। विजेता लीडर ख़ुद को अच्छे लोगों से घेर लेते हैं। अगर आप लीडर की गुणवत्ता जानना चाहते हैं, तो उन लोगों की गुणवत्ता देखें, जिन्हें लीडर चुनकर अपने आस-पास रखता है। शक्तिशाली लीडर हमेशा अपने से बेहतर लोगों को चुनते हैं। कमज़ोर लीडर अपने से कमज़ोर लोगों को चुनने की कोशिश करते हैं।  2. लोगों का गहन विकास और प्रशिक्षण एकाग्रता। विजेता टीम बनाने के लिए आपको आंतरिक रूप से अपने लोगों को बढ़ाने, प्रेरित करने, प्रोत्साहित करने, प्रशिक्षित करने और उनकी योग्यताओं व कौशल को तराशने पर पूरी एकाग्रता