सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

समय का सबसे मूल्यवान उपयोग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

समय का सबसे मूल्यवान उपयोग

आपके समय का सबसे मूल्यवान उपयोग क्या है, यह समूचे समय प्रबंधन का सबसे अहम प्रश्न है, आप अपने समय और कामकाजी गतिविधियों को इसके जवाब के हिसाब से तय करेंगे, तो आप इतने ज़्यादा और इतनी जल्दी उत्पादक बन जाएँगे कि आप दंग रह जाएँगे।   सबसे मूल्यवान वित्तीय संपत्ति आपकी कमाने की योग्यता' है। पैसे कमाने की आपकी योग्यता कामकाजी संसार में आपके 80 से 90 प्रतिशत वित्तीय मूल्य का प्रतिनिधित्व करती है। खुद को 'कमाने वाली मशीन' मानें। आप जो भी काम करते हैं, वह किसी ना किसी तरह के मूल्य का योगदान देता है, या तो कम या ज़्यादा। आपका काम अपने समय के सबसे मूल्यवान उपयोग पर ध्यान केंद्रित करना है और उन चंद गतिविधियों पर लगातार काम करने के लिए खुद को अनुशासित करना है, जो आपके काम और आपकी कंपनी में सबसे मूल्यवान योगदान दें। समय के सबसे मूल्यवान उपयोग का यह चयन आपके जीवन के हर क्षेत्र पर लागू होता है। ख़ासतौर पर अगर आप बहुत मेहनत से काम कर रहे हैं, तो कई बार आपके समय का सबसे मूल्यवान उपयोग यह होता है कि आप घर जाएँ और जल्दी सोकर अच्छी नींद ले लें। कई बार आपके समय का सबसे मूल्यवान उपयोग यह होता ह