सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सबसे महत्वपूर्ण काम को कैसे पहचाने लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

सबसे महत्वपूर्ण काम को कैसे पहचाने?

समय के पूरे प्रबंधन का सार यह तय करना है कि आप इस पल कौन सा सबसे महत्त्वपूर्ण काम कर सकते हैं, फिर उस एक काम को तुरंत शुरू करने के संसाधन व तकनीकें जुटाना होता है, ताकि आप इस पर तब तक काम कर सकें, जब तक कि यह पूरा ना हो जाए। प्राथमिकताएँ तय करने के लिए आप कई अन्य तकनीकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 1895 में इटली के अर्थशास्त्री विल्फ्रेडो परेटो ने यह निष्कर्ष निकाला कि 80/20 का नियम हर समाज में धन, जायदाद और दौलत के संग्रह पर लागू होता है। वर्षों के शोध के बाद उन्होंने पाया कि 20 प्रतिशत व्यक्ति और परिवार, जिन्हें उन्होंने अति महत्त्वपूर्ण कुछ कहा, पूरे यूरोप की 80 प्रतिशत दौलत और जायदाद को नियंत्रित करते थे। 80/20 का नियम मानव प्रयास के लगभग सभी क्षेत्रों पर लागू होता है, ख़ासतौर पर काम और ज़िम्मेदारियों पर, यानी आपके 20 प्रतिशत काम ऐसे होते हैं, जो आपके द्वारा किए जाने वाले कामों में 80 प्रतिशत मूल्य या महत्त्व रखते हैं। पीटर ड्रकर कहते हैं कि अक्सर यह '90/10' नियम होता है। कई बार तो आपके द्वारा किए गए 10 प्रतिशत काम का मूल्य 90 प्रतिशत होता है। जब आप अपने कामों और ज़िम्मेदारि