हर सफल व्यक्ति अपने 24 घंटों में ज़्यादा से ज़्यादा उपयोगी काम करना चाहता है। उसकी पूरी दिनचर्या ही समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग पर केंद्रित होती है। माइक मरडॉक ने कहा भी है, 'आपके भविष्य का रहस्य आपकी दिनचर्या में छिपा हुआ है।' यात्रा आपकी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज हर व्यक्ति बहुत सी यात्राएँ करता है, जिनमें उसका बहुत समय लगता है। फ़र्क़ सिर्फ़ इतना होता है कि जहाँ आम व्यक्ति यात्रा के समय में हाथ पर हाथ धरकर बैठता है, वहीं सफल व्यक्ति अपने बहुमूल्य समय का अधिकतम उपयोग करता है। इसलिए समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग का चौथा सिद्धांत है : यात्रा के समय का अधिकतम उपयोग करें। महात्मा गाँधी यात्रा करते समय नींद लेते थे, ताकि वे तरोताजा हो सकें। नेपोलियन जब सेना के साथ युद्ध करने जाते थे, तो रास्ते में पत्र लिखकर अपने समय का सदुपयोग करते थे। एडिसन अपने समय की बर्बादी को लेकर इतने सचेत थे कि किशोरावस्था में जब वे रेल में यात्रा करते थे, तो अपने प्रयोगों में जुटे रहते थे। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स यात्रा के दौरान मोबाइल पर ज़रूरी बातें करके इस सिद्धांत पर अमल करते हैं।
एक चुंबकीय स्टील का टुकड़ा अपने वजन का 12 गुना भार उठा सकता है और यदि आप इस स्टील के टुकड़े को चुंबकीय रहित कर दें तो यह अपने वजन से कम को भी नहीं उठा सकता। इसी प्रकार दो प्रकार के मनुष्य होते हैं एक चुंबकीय मनुष्य हैं जिसमें आत्मविश्वास और आस्था हैं वह जानता है कि उसका जन्म विजय और सफल होने के लिए हुआ है। फिर एक तरफ वह मनुष्य हैं जो चुंबकीय नहीं है वह डर से भरा हुआ है शक्ति और दुविधा ग्रस्त हैं उसके सामने मौके आते हैं और वह कहता है मैं फेल हो सकता हूं मैं अपना धन गवा सकता हूं लोग मुझ पर हसेंगे इस तरह के मनुष्य अपने जीवन में बहुत आगे नहीं जा सकते क्योंकि उसको आगे जाने में डर लगता है वह जहां है वही रहता है। एक चुंबकीय मनुष्य बनिये और जन्म जन्मांतर की गुड रहस्य को खोजें और इस पर महारत हासिल करें। एक चुंबकीय मनुष्य बनने के लिए आपको अपने विचारों में बदलाव करना होगा आपके प्रत्येक विचार आपको पॉजिटिव की ओर अग्रसर करते नजर आने चाहिए। आपकी सोच और क्रियाओं में पॉजिटिविटी होनी चाहिए जब आपकी सोच और क्रियाएं पॉजिटिव होगी तो आप का दायरा भी पॉजिटिव होगा और जब आप का दायरा पॉजिटिव होगा तो आप एक चुंबकीय