सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लीडर्स की प्रमुख जिम्मेदारियां लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

लक्ष्य तय करें और हासिल करें।

लीडर में नेतृत्व करने की प्रबल इच्छा होती है। यहाँ जो चीज़ बेहद ज़रूरी है, वह है स्वावलंबन। रोचक बात यह है कि लीडर्स में बहुत व्यक्तिवादी होने की प्रवृत्ति होती है। वे बागडोर अपने हाथ में थामना चाहते हैं। उनमें स्वायत्त होने की प्रवृत्ति होती है। वे अपने निर्णय ख़ुद लेना पसंद करते हैं। वे यह भी पहचानते हैं कि अगर वे नियंत्रण और स्वायत्तता की मनचाही स्थिति में पहुँचना चाहते हैं, तो उनके पास अच्छे अनुयायी होने चाहिए। ऐसे अनुयायी, जो आदेशों का शब्दशः पालन करें।  लीडर कमान थामना पसंद करते हैं। वे नियंत्रण में रहने और ज़िम्मेदारी लेने से प्रेम करते हैं। कई लोग लीडर नहीं बनना चाहते, और यह ज़रूरी भी नहीं है कि हर व्यक्ति लीडर बने, लेकिन अगर आपमें लीडर बनने की क्षमता है ,  तो आपके मन में नियंत्रण थामने की ज़बर्दस्त इच्छा और आकांक्षा होनी चाहिए। यदि ऐसा है, तो आपको नेतृत्व की ज़िम्मेदारियाँ उठाने के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। हर लीडर की सात मुख्य ज़िम्मेदारियाँ होती हैं, जो किसी स्थिति या संगठन में कभी नहीं बदलती हैं। जो लोग नेतृत्व करना चाहते हैं, वे इन सातों क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ ब