सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लीडर परिणाम केंद्रित होते है लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

मुख्य परिणाम क्षेत्र

लीडर गतिविधि केंद्रित नहीं बल्कि वे परिणाम-केंद्रित होते हैं। आप जो कर रहे हैं, अगर उसका कोई मूल्यवान परिणाम नहीं निकल रहा है, तो उसे करना मूल्यहीन और निरर्थक है। लीडर हमेशा उन परिणामों के संदर्भ में सोचते रहते हैं, जिनकी उनसे अपेक्षा की जाती है। परिणाम पाना खुद से सवाल पूछते रहने पर निर्भर करता है। चार सवाल जिन्हें आप खुद से पूछ सकते हैं : 1. मेरी उच्च मूल्य की गतिविधियाँ कौन सी हैं? आप ऐसे कौन से काम करते हैं, जो आपके कामकाज और कंपनी के प्रति सबसे ज़्यादा मूल्यवान योगदान देते हैं? यही वे गतिविधियाँ हैं, जिन पर आपको ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 2. मेरे मुख्य परिणाम क्षेत्र कौन से हैं? किसी संगठन में किसी पद के लिए अमूमन पाँच से सात मुख्य परिणाम क्षेत्र होते हैं। ये वे क्षेत्र हैं, जहाँ आपको अनिवार्य रूप से उत्कृष्ट परिणाम पाना होता है, तभी आप अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं। जब आप अपने मुख्य परिणाम क्षेत्रों को पहचान लें, तो फिर आपको प्रदर्शन के सर्वोच्च पैमाने तय करने चाहिए और उन पैमानों के अनुरूप प्रदर्शन करना चाहिए।  3. वह क्या है, जो मैं और सिर्फ़ मैं ही कर सकता हूँ?  आपके