सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लीडर तीन तरीकों से शासन करते हैं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

लीडर तीन तरीकों से शासन करते हैं

लीडर तीन तरीक़ों से शासन करते हैं। आदेश द्वारा, परामर्श द्वारा और सर्वसम्मति द्वारा। नेतृत्व का पारंपरिक तरीक़ा आदेशात्मक है। लीडर आदेश देता है और हर कर्मचारी से उनके पालन की उम्मीद की जाती है। आज लीडर समझ गए हैं कि आदेश की ज़रूरत बताए बिना या उस बारे में परामर्श लिए बिना आदेश जारी करने से कर्मचारी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित नहीं होते हैं।  जैसा अमेरिकी सेना की पहली महिला सर्जन मेजर जनरल गेल पोलॉक (रिटायर्ड) कहती हैं, “अगर आप लोगों को कोई ऐसी चीज़ करने का आदेश देते हैं, जिसे वे नहीं समझ पाते तो वे इसमें अपना सब कुछ नहीं झोंकेंगे। सबसे महान प्रदर्शन और साहस तब बाहर निकलता है, जब आप उन्हें यह बता देते हैं कि यह क्यों महत्त्वपूर्ण है।” नेतृत्व करने का दूसरा तरीका  परामर्श द्वारा नेतृत्व करना है। परामर्श-आधारित निर्णय वह होता है, जहाँ आप लोगों से उनकी सलाह व राय माँगने के बाद निर्णय लेते हैं। यह आदेशात्मक नेतृत्व की तुलना में ज़्यादा प्रेरक होता है। लोग जानते हैं कि अंतिम निर्णय आप ही ने लिया है, लेकिन वे इस तथ्य की कद्र करेंगे कि निर्णय लेने से पहले आपने उन