सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लीडर का मुख्य उद्देश्य लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

लीडर का मुख्य उद्देश्य

नेतृत्व का मतलब है जीतना। लीडर को अनुयायी कैसे मिलते हैं, ऐसा क्या है, जिनकी बदौलत साधारण स्त्री-पुरुष साधारण लोगों से असाधारण प्रदर्शन करा लेते हैं, लोग किसी व्यक्ति को लीडर का ख़िताब क्यों देते हैं, लोगों को लीडर इसीलिए बनाया जाता है, क्योंकि उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जिनमें संगठन को विजयी बनाने की सबसे ज़्यादा संभावना होती है। नेतृत्व का मुख्य उद्देश्य है विजय हासिल करना। इसीलिए जब कंपनियों का प्रदर्शन कमज़ोर होता है या जब टीम हार रही होती है, तो सबसे पहले सीईओ या कोच को हटाकर किसी दूसरे को नियुक्त कर दिया जाता है, जिसके बारे में यह विश्वास होता है कि वह उन्हें विजय दिलाएगा। लोगों का नेतृत्व करके उन्हें विजय तक ले जाने की योग्यता और यह विश्वास भरने की योग्यता कि आपकी टीम जीत सकती है, लीडर के रूप में आपकी शक्ति पुख़्ता करने की कुंजी है।  लीडर उत्कृष्टता और गुणवत्ता के प्रति समर्पित होते हैं, क्योंकि उत्कृष्टता और गुणवत्ता ही विजय की ओर ले जाती हैं। जब आप अपने प्रॉडक्ट या सेवा को बाज़ार में उतारते हैं, तो आपके कर्मचारी या सैल्सपीपुल इस बात पर गर्व करना चाहते हैं