सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लक्ष्य स्पष्ट है कैसे पता लगाएं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

लक्ष्य स्पष्ट है कैसे पता लगाएं

लीडर खुद को प्रेरित बनाए रखने के लिए तीन तरीकों से ज़िम्मेदारी निभाते हैं। एक है अपने स्वप्न के माध्यम से, ज़्यादातर वास्तविक लीडर स्वप्नदर्शी होते हैं, ख़ासतौर पर काया-कल्पकारी लीडर जिनमें भविष्य का सृजन करने की योग्यता होती है। वे एक ऐसे भविष्य और संभावनाओं का सपना देखते हैं, जिसके बारे में किसी ने भी पहले कभी सोचा नहीं होगा। एक सच्चा लीडर पूरी स्पष्टता से भविष्य का सपना देख सकता है, जबकि उसके आस-पास के लोग उसकी ज़रा भी कल्पना नहीं कर सकते, लीडर आगे बढ़ते हैं और नियोजन, प्रशासन व व्यवस्थापन के जरिये अपने सपनों को सच कर देते हैं। रणनीतिक नियोजन का अभ्यास में लीडर को पाँच साल बाद के एक ऐसे भविष्य की कल्पना करनी होगी, जिसमें आप अपने उद्योग में सर्वश्रेष्ठ हो। इस भावी आदर्श विशेषताओं और गुणों को जब आप बता देते है, क्या यह संभव है, हम इस बारे में बात करते हैं कि वे  ✓अगले पाँच साल में उस भविष्य तक कैसे पहुँच सकते हैं। एक बार जब आपके पास अपनी मनचाही चीज़ का स्पष्ट स्वप्न होता है, तो अगला प्रश्न हमेशा यही होता है, "कैसे?" ✓आप इसी अभ्यास का इस्तेमाल जीवनभर कर सकते हैं। कल्पना करे