सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रोल मॉडल कैसे बने लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

लोगों के रोल मॉडल बने

जब आप लीडर होते हैं, तो हर कोई यह देखता है कि आप क्या कर रहे हैं और क्या कह रहे हैं। आपका व्यवहार आपकी टीम के दूसरे सदस्यों या आपकी कंपनी के कर्मचारियों के व्यवहार का मार्गदर्शन करेगा। आप मिसाल पेश करते हैं और वे उस मिसाल का अनुकरण करेंगे।  अल्बर्ट श्वेट्ज़र ने कहा था, “आपको लोगों को मिसाल की पाठशाला में सिखाना चाहिए, क्योंकि वे किसी दूसरी पाठशाला में नहीं सीखेंगे।” संसार के शीर्ष एक्ज़ीक्यूटिव कोचों में शुमार मार्शल गोल्डस्मिथ ने अपने काम के जरिये दिखाया है कि कोई लीडर अगर अपने व्यवहार के एक ही गुण को बदल ले, तो उसका बहुत से लोगों के व्यवहार पर गहरा असर पड़ सकता है। कभी झूठ ना बोलें या धोखा ना दें, कभी शॉर्टकट ना अपनाएँ, कभी अपने पद का नाजायज़ फ़ायदा ना उठाएँ। अपने कार्यों की जिम्मेदारी लें। जब आप शक्ति के पद पर बैठे होते हैं, तो ख़राब परिणामों के लिए दूसरों को दोष देना आसान होता है। कोई भी आपसे बहस नहीं करेगा, क्योंकि लोगों को अपनी नौकरी प्यारी होती है, लेकिन वे जानते हैं कि उन्होंने आपके व्यवहार पर नज़र रखी है और अब वे यह महसूस करेंगे कि उन्हें भी सत्यनिष्ठा के साथ काम करने की