सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रणनीतिक सोच लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

भविष्य का अनुमान लगाना

लीडर अच्छी रणनीतियाँ और योजनाएँ बनाते हैं। सफल व्यक्तियों के साथ काम करते वक़्त मैंने इस बात पर ग़ौर किया है कि वे योजना बनाने में बहुत अच्छे होते हैं। रणनीतिक सोच कैसे करनी है, यह सीखने में उन्होंने समय लगाया है या यह उन्हें सिखाया गया है। रणनीतिक सोच का मतलब है लंबा दृष्टिकोण रखना, लीडर कुछ करते समय हर चीज़ को देखते हैं और सभी चीज़ों को देखते हैं, जिनका उन पर प्रभाव पड़ सकता है। वे खुद को ज़्यादा बड़े संसार का हिस्सा मानते हैं। वे इस संदर्भ में सोचते हैं, “अगर मैं यह करता हूँ, तो क्या होने की संभावना है, मेरे प्रतिस्पर्धी किस तरह प्रतिक्रिया करेंगे, मेरे मित्र और शत्रु किस तरह प्रतिक्रिया करेंगे।" लीडर उस क्षेत्र में विशेषज्ञ होते हैं, जिसे मैं एक्स्ट्रापोलेटरी सोच (ज्ञात तथ्यों के आधार पर भविष्य का अनुमान लगाना) कहता हूँ। आज जो हो रहा है, उसके आधार पर वे यह सटीक भविष्यवाणी कर सकते हैं कि भविष्य में क्या होने वाला है। आज ग्राहक जो ख़रीद रहे हैं, वे उसकी प्रवृत्तियों को देखते हैं और इस आधार पर निर्णय लेते हैं कि भविष्य में वे ग्राहक कैसे प्रॉडक्ट और सेवाएँ खरीदेंगे या उनकी उम्