सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दौलत बनाने का फॉर्मूला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

समय से पहले हासिल करें

इच्छा और ज्ञान दरअसल डर और अनभिज्ञता की काट हैं। अगर आप वाक़ई किसी चीज़ को शिद्दत से हासिल करना चाहते हैं तो वास्तव में आपके कुछ हासिल करने की कोई सीमा नहीं है। जैसे-जैसे आपका ज्ञान बढ़ता जाता है, आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ज़्यादा ठोस क़दम उठाने का आत्मविश्वास पा लेते हैं। जैसे ही आप अपनी इच्छा और ज्ञान के स्तर को बढ़ाते हैं, आप भय और अनभिज्ञता के कारण अपने आपको सीमित कर देने की प्रवृत्ति को कम करते हैं। इच्छा और ज्ञान हासिल होने पर भय और अनभिज्ञता की जगह साहस और आत्मविश्वास ले लेंगे।  आप अपने लिए ज़रूरी बात के बारे में जितना जानेंगे, आपमें उसे हासिल करने का साहस उतना ही अधिक हो जाएगा और आपका आत्मविश्वास इतना बढ़ जाएगा कि अंततः आप कामयाबी हासिल कर लेंगे।  हेनरी फ़ोर्ड ने एक बार कहा था, "अगर आपको यह यक़ीन है कि आप किसी काम को कर लेंगे या आपको लगता है कि आप नहीं कर सकेंगे, तो दोनों ही स्थितियों में, आप शायद सही हैं। " मेरी ज़िंदगी में पहला बड़ा बदलाव तब आया, जब मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैं अपने लिए तय किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी किसी भी बात को सीख सकता