सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कामयाबी कैसे हासिल हों लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

आकर्षण का नियम

कई लोगों की राय में कामयाबी और नाकामी दोनों के ही लिहाज़ से सबसे महत्वपूर्ण होता है। आकर्षण का नियम , यह नियम कहता है कि आप “एक जीवंत चुंबक" हैं और आप आख़िरकार लोगों और अपनी ज़िंदगी की परिस्थितियों को अपने वश में कर लेते हैं। आप उनके साथ अपने दमदार विचारों के ज़रिए तालमेल बिठा लेते हैं, ख़ासतौर पर उन विचारों से जिनसे आप भावनात्मक तौर पर ज़्यादा जुड़े होते हैं। इस नियम या कुदरती ताक़त की वजह से, आप पसंद की किसी बात के बारे में जितना ज़्यादा सोचते हैं, आप उसे हासिल करने को लेकर उतने ही ज़्यादा उत्साहित रहेंगे। आप जितने ज़्यादा उत्साहित और दृढ़ होंगे, आप उस लक्ष्य को अपनी ज़िंदगी की ओर ठीक वैसे ही आकर्षित कर लेंगे, जिस तरह से कोई चुंबक लोहे की वस्तु को अपनी ओर खींच लेता है। आपके विचारों से ऊर्जा का एक ऐसा प्रभाव क्षेत्र तैयार होगा, जो उन लोगों, परिस्थितियों, विचारों, मौक़ों और संसाधनों को आपकी ओर खींच लेगा, जिनकी आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ज़रूरत है। आपके जीवन में कोई भी चीज़ तब तक स्थायी नहीं हो सकती जब तक कि इसका आपके अंतर्मन के साथ तालमेल न हो। यह नियम कहता है कि आपकी बाह