सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

काम के प्रति समर्पण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

लीडर का अपने काम के प्रति समर्पण

हमारे समाज में एक वर्ग है जिसे कर्मचारी वर्ग कहा जाता है  यह अपनी 50 प्रतिशत क्षमता से भी कम काम करता है और कई बार तो सिर्फ़ 40 प्रतिशत क्षमता से ही काम करता है। लीडर कर्मचारियों की इस 30, 40 या 50 प्रतिशत अतिरिक्त क्षमता को बाहर निकालते हैं, जिसकी बदौलत कर्मचारी अपने पुराने प्रदर्शन से बहुत ज़्यादा योगदान देते हैं। कर्मचारियों को कौन सी चीज प्रोत्साहित करती है। वह कौन सी चीज़ है, जिसकी वजह से वे अपनी 30 से 50 प्रतिशत अतिरिक्त क्षमता को उजागर करेंगे।  हमने प्रोत्साहन के 6 घटकों को चिन्हित किया है, जो औसत कर्मचारियों को असाधारण कर्मचारियों में बदलने की कुंजी हैं।  1. लोगों को चुनौतीपूर्ण और रोचक काम दें,  जब कर्मचारी मन लगाकर काम नहीं करते हैं, तो गैर-लीडर कर्मचारियों को दोष देते हैं, लेकिन लीडर इस बात को समझते हैं कि लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए आपको उन्हें प्रोत्साहित होने का कोई कारण देना होगा। उन्हें ऐसा काम दें, जो उनसे अतिरिक्त प्रयास कराए, उन्हें उनके आरामदेह दायरे से बाहर निकाले और विकास करने में उनकी मदद करे। 2. खुला संवाद लीडर कर्मचारियों को सिर्फ़ यही नहीं बताते हैं कि